दिल्ली पुलिस ने नकली नोटों के साथ अंतर्राष्ट्रीय गिरोह पकड़ा

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गुरुवार को नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया।

  पुलिस ने गिरोह के पास से दो हजार व पांच सौ रुपये के जाली नोटों के साथ कुल सात लाख रुपये मूल्य के नकली नोट भी बरामद किए हैं। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक तौर पर प्रेस रिलीज जारी कर दी है। प्रेस रिलीज में बताया गया कि इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एक स्पेशल सेल/एसआर टीम ने भारत में नकली नोट चलाने वाले एक गिरोह को दबोचा है। यह गिरोह विशेषकर दिल्ली-एनसीआर, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य हिस्सों में नकली भारतीय मुद्रा के गोरखधंधे में शामिल था।

इस गिरोह के प्रमुख सदस्य अमर मंडल (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। नकली रुपयों को बांग्लादेश की सीमा के माध्यम से भारत में भेजा जाता था। पश्चिम बंगाल में मालदा के रहने वाले मंडल से सात लाख रुपये बरामद किए गए हैं। यह धनराशि बांग्लादेश की सीमा के जरिए मालदा के गुलाबगंज जिले से होते हुए भारत में लाई गई।

आरोपी अमर मंडल ने खुलासा किया है कि वह पिछले तीन वर्षों से नकली मुद्रा आपूर्ति में शामिल है। पुलिस फिलहाल मामले की तह तक जाने के लिए और अधिक पूछताछ में जुटी है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022