दिल्ली पुलिस ने पूर्व विधायक, घोषित अपराधी रामबीर शौकीन को गिरफ्तार किया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के पूर्व विधायक और घोषित अपराधी रामबीर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से बागपत पुलिस की कस्टडी से दो साल पहले भाग गया था। उसके बाद से ही वह फरार था।

वर्ष 2013 में दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में चुना गया था। शौकीन पर अपराधियों से सांठगांठ और गैंग चलाने का आरोप था। 2015 में, उसे एक मकोका मामले में घोषित अपराधी करार दिया गया था।

27 नवंबर, 2016 को, शौकीन को एक अवैध 9 एमएम प्रतिबंधित बोर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दिसंबर 2016 में, उसे मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया और 8 मार्च, 2017 को उसके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया।

डीसीपी साउथ वेस्ट, आई पी सिंह ने बताया, मकोका मामले में उसके खिलाफ आरोपों पर बहस जारी थी, लेकिन 26 सितंबर, 2018 को वह नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से उत्तर प्रदेश पुलिस एस्कॉर्ट पार्टी की हिरासत से भाग निकला। सोमवार को आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और 14 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शौकीन कुख्यात अंतर्राज्यीय गैंगस्टर नीरज बवाना का करीबी सहयोगी है।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022