दिल्ली: सात समुंदर पार शादी रचाने आई महिला की मौत, पुलिस खामोश!

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | सात समुंदर पार से दिल्ली में भारतीय रीति रिवाजों से प्रेम-विवाह करने पहुंची महिला की यहां संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला का नाम टुइअल्ली पोली एैने (49) है। टुइअल्ली मूलत: न्यूजीलैंड की रहने वाली थी। पुलिस आस्ट्रेलियाई मूल के उसके प्रेमी से पूछताछ कर ही है। मामला चूंकि विदेशी महिला की संदिग्ध मौत का है, इसलिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता से लेकर मध्य दिल्ली जिले के डीसीपी तक सब खामोश हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह के वक्त की है। महिला की मौत की जांच मध्य दिल्ली जिले के पहाड़गंज थाने की पुलिस कर रही है। इस घटना के 7-8 घंटे बाद भी मध्य दिल्ली जिले के डीसीपी और दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा व दिल्ली पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने चुप्पी साध रखी है।

थाना पहाड़गंज सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “महिला ऑस्ट्रेलियाई मूल के बॉयफ्रेंड के साथ शुक्रवार रात होटल में पहुंची थी। उन दोनों को भारत में भारतीय रीति-रिवाज से प्रेम-विवाह की सभी रस्में पूरी करनी थीं।”

सूत्र के अनुसार, शनिवार सुबह अचानक महिला की तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि महिला को हृदयाघात हुआ था, जिसके चलते उसकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। इस मामले की पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस ने न्यूजीलैंड दूतावास को भी दे दी है।

This post was last modified on November 16, 2019 5:53 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022