दिल्ली विधानसभा : कांग्रेस के मुकेश शर्मा, अन्य आज करेंगे नामांकन

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा और दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा मंगलवार को अपना नामांकन करेंगे। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। पूर्व विधायक शर्मा विकास पुरी क्षेत्र में आशीर्वाद यात्रा निकालने के बाद इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं कालकाजी विधानसभा सीट से लड़ रहीं शिवानी भी नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस सीट पर पहले उनके पिता विधायक रह चुके हैं।

शिवानी कालकाजी में अपने चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगी और उसके बाद गोविंदपुरी, नेहरू कॉलोनी, राजीव गांधी ट्रांजिट कॉलोनी, अमृत पुरी और ईस्ट ऑफ कैलाश आदि क्षेत्रों में जन संवाद आयोजित करेंगी।

वर्ष 1998 से 2013 तक 15 साल दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस को इस चुनाव में वापसी करने की उम्मीद है।

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 70 सीटों में से एक भी सीट नहीं मिली थी वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को 67 और भाजपा को सिर्फ तीन सीटें मिली थीं।

दिल्ली में चुनाव आठ फरवरी को होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022