दीपिका ने रणवीर को कहा ‘डैडी’, फैंस ने लगाए प्रेग्नेंट होने के कयास

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई। अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर शुरू किए गए एक चैट सेशन में दीपिका के शरारत भरे एक कमेंट ने उनके प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि अभिनेत्री कहीं प्रेग्नेंट तो नहीं। दरअसल, दीपिका ने रणवीर के चैट सेशन के दौरान कमेंट किया “हाय! डैडी”, जिसमें अभिनेत्री ने वेविंग इमोजी के साथ ही, एक बेबी इमोजी और हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।

इसके रिप्लाई में रणवीर ने कमेंट किया “हाय बेबी.”

चीजें तब और भी दिलचस्प हो गई, जब अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, “बाबा, भाभी आपको एक देने वाली हैं” ऐसे में कई लोगों ने अर्जुन के कमेंट को इसके सबूत के तौर पर लिया कि दीपिका और रणवीर जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।

प्रशंसकों ने दीपिका के कमेंट को डिकोड करना शुरू कर दिया, कि कहीं वह अपने गर्भावती होने का संकेत तो नहीं दे रहीं। इस साल की शुरुआत में कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई देने के बाद भी दीपिका के गर्भवती होने के कयास लगाए जा रहे थे।

हालांकि, रणवीर द्वारा आयोजित चैट सेशन अब उनके इंस्टाग्राम पेज पर नहीं दिख रहा है।

इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री ने एक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पोर्टल पर दिए एक साक्षात्कार में मातृत्व के बारे में बात की थी।

दीपिका और रणवीर ने बीते साल इटली में शादी की थी।

This post was last modified on August 18, 2019 6:31 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022