दीपिका पादुकोण ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा : भाजपा सांसद

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अचानक से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के दौरे के एक दिन बाद विवादास्पद भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को दीपिका के खिलाफ असामान्य रूप से कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और दीपिका पादुकोण को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा बताया। साक्षी महाराज ने आईएएनएस से खास बातचीत आरोप लगाया, “मुझे लगता है कि वह (दीपिका पादुकोण जैसे लोग) भी टुकड़े-टुकड़े गिरोह का हिस्सा हैं।”

उन्नाव से सांसद भाजपा नेता एक कदम और आगे बढ़ गए और उन्होंने आरोप लगाया, “उनके पीछे कुछ विदेशी भी हैं।”

साक्षी महाराज का हालिया हमला अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के मंगलवार को जेएनयू जाने के बाद हुआ है। दीपिका वहां छात्रों के साथ एकजुटता जताने के लिए गई थीं। छात्रों पर रविवार को हमला किया गया था।

अभिनेत्री को साबरमती टी-पॉइंट पर छात्रों के साथ खड़ा देखा गया, जहां परिसर में हिंसा को लेकर जेएनयू के पूर्व छात्रों द्वारा एक सार्वजनिक बैठक बुलाई गई थी।

दीपिका ने वहां जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आईशी घोष से मुलाकात की, जो हिंसा में घायल हुईं थी। दीपिका ने बैठक को संबोधित नहीं किया और घंटे भर बाद वहां से चली गईं।

साक्षी महाराज भाजपा के पहले सांसद हैं, जिन्होंने पादुकोण का विरोध किया है। इसके साथ ट्विटर पर ‘दीपिका विद टुकड़े-टुकड़े गैंग’ ट्रेंड करता रहा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022