दीपोत्सव के बाद अयोध्या की सफाई शुरू

Follow न्यूज्ड On  

 अयोध्या, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)| राम की नगरी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा आयोजित भव्य दीपोत्सव के अगले दिन रविवार को नगरपालिका के अधिकारियों ने ‘राम की पैड़ी’ की सफाई के लिए व्यापक अभियान शुरू किया।

 ‘राम की पैड़ी’ और आसपास के इलाकों की सफाई के काम में सैकड़ों लोगों को लगाया गया है। सरयू के घाटों पर जहां-जहां दीयों से छलके तेल गिरे हुए हैं, वहां-वहां रेत डालकर घिसाई करवाई जा रही है।

नगरपालिका आयुक्त हरीश चंद्र सिंह ने कहा, “यहां हजारों दीये एक बजे रात तक जलते रहे। जैसे ही बुझे हुए दीयों को हटाया गए, हमारे कर्मचारियों ने सफाई की प्रक्रिया शुरू की। हम फर्श पर गिरे तेल की सफाई रेत की मदद से करवा रहे हैं।”

नगरपालिका के लगभग 800 कर्मचारी यहां सफाई प्रक्रिया में लगे हुए हैं। सफाई का काम रविवार शाम तक पूरा होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को अयोध्या में साढ़े पांच लाख दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपोत्सव के अवसर पर पवित्र नगरी अयोध्या का सौंदर्यीकरण करवाया और अब सफाई की प्रक्रिया चल रही है।

प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की साझेदारी में बड़े पैमाने पर दीये जलाकर अपना ही रिकार्ड तोड़ा। साल 2018 के दीपोत्सव में यहां 3.51 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए थे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022