दिवाली के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध लगाएंगे : येदियुरप्पा

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरु, 6 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक ने कोरोनॉयरस महामारी के मद्देनजर इस साल दिवाली के दौरान पटाखों की बिक्री और फटने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को ये बयान दिया।

उन्होंने कहा, औपचारिक प्रतिबंध आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।

उन्होंने यहां टाटा टेक्नोलॉजीस के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम के साथ कर्नाटक के समझौते पर हस्ताक्षर करने के मौके पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा।

येदियुरप्पा ने कहा कि, राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ पटाखे पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा की और उसके बाद निर्णय लिया गया है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल और राजस्थान ने पहले ही दीवाली के दौरान पटाखों की बिक्री और फटने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हरियाणा ने आयातित पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है।

राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को कहा कि, राज्य 17 दिवसीय दिवाली उत्सव के दौरान पटाखों की बिक्री और फटने पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहा था।

हालांकि, प्रतिबंध के बारे में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के परामर्श के बाद ही लिया जाएगा।

महाराष्ट्र ने भी लोगों से इस दिवाली पटाखे फोड़ने से बचने के लिए कहा है, हालांकि अभी तक प्रतिबंध नहीं लगाया है।

–आईएएनएस

एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022