दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू जीत की ओर

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 10 नवंबर(आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और भाजपा प्रत्याशी नीरज सिंह बबलू छातापुर विधानसभा सीट से जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने राजद प्रत्याशी पर करीब 21 हजार वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल की है। अगर नीरज सिंह चुनाव जीतते हैं तो यह लगातार चौथी जीत होगी। भाजपा में आने से पहले वह जदयू में थे।

वर्तमान विधायक नीरज कुमार सिंह को फिलहाल 60594 वोट मिले हैं, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी राजद प्रत्याशी विपिन कुमार सिंह को 39648 वोट मिले हैं। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी नीरज सिंह ने 20,946 वोटों की बढ़त बनाई है। इस सीट पर अब तक 123164 वोटों की मतगणना हो चुकी है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक कुल 243 सीटों में तेजस्वी यादव की राजद ने 72 सीटों पर बढ़त हासिल की है, जबकि भाजपा 66 सीटों पर आगे चल रही है। नीतीश कुमार की जदयू को 41 और कांग्रेस को 19 सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। एनडीए सहयोगी वीआईपी को तीन और जीतनराम मांझी की पार्टी हम ने भी तीन सीटों पर बढ़त हासिल की है। आखिरी दौर में कई सीटों पर एनडीए और महागठबंधन उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

–आईएएनएस

एनएनएम/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022