दलित बेटी को न्याय दो के नारे से गूंज उठा डीएनडी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हाथरस मामले पर ‘दलित बेटी को न्याय दो’ के नारे लगा कर जम कर प्रदर्शन किया।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो रहें हैं। इसकी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए डीएनडी पर भारी संख्या में जमा है।

कार्यकतार्ओं का कहना है, इस सरकार में अपराध हद से ज्यादा बढ़ गया है, और अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। हम दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए अपनी जान तक दे देंगे।

दरअसल सामूहिक दुष्क र्म और बर्बरता का शिकार हुई 20 साल की पीड़िता की इलाज के दौरान मौत और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से रात के अंधेरे में परिवार की मौजूदगी के बिना अंतिम संस्कार किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतर आए और सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं।

— आईएएनएस

एमएसके-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022