डॉक्टर सुसाइड : पूछताछ में आरोपी नहीं कर रहे सहयोग, पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से मांगी डिटेल

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के नेव सराय थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए डॉक्टर सुसाइड मामले में विधायक पुलिस पूछताछ में सहयोग से कतरा रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने अब परिजनों के आरोपों को पुष्ट करने के लिए एक फाइनेंस कंपनी को पत्र लिखकर डिटेल्स मांगी हैं। साथ ही पुलिस ने 4 ऐसे गवाहों को भी खोजा है जो, आगे की कानूनी कार्यवाही में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि, आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जरवाल और उसका साथी कपिल नागर चार दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस कस्टडी (रिमांड) में दोनो आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसकी पुष्टि खुद डीसीपी दक्षिणी जिला अतुल कुमार ठाकुर ने की है।

डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी ने 18 अप्रैल 2020 को घर में ही आत्महत्या कर ली थी। बाद में उनके बेटे ने विधायक जरवाल और उसके साथी पर पिता को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। नेव सराय थाने में मामला दर्ज करने बाद से ही पुलिस दोनो आरोपियों की तलाश कर रही थी।

रिमांड अवधि के दौरान पुलिस को उम्मीद थी कि, आरोपियों को पूछताछ में काफी कुछ हासिल हो जायेगा। हालांकि दोनो ही पुलिस की मदद करने को राजी नही हैं।

डीसीपी के मुताबिक, “हमारी टीमें दोनो आरोपियों के सामने जो भी सवाल या पहले से मौजूद सबूत रख रहे हैं, दोनो उसे ही मानने से इंकार कर दे रहे हैं। हमने एक फाइनेंस कंपनी को भी पत्र लिखा है. ताकि परिवार वालों ने डॉ. राजेंद्र सिंह द्वारा सोना गिरवी रखकर कर्ज लेने की जो बात कही, उसकी पुष्टि हो सके।”

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल दोनो आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद से कुछ गवाह काफी सहयोग कर रहे हैं। इन गवाहों में एक शख्स वो भी है जो कई बार विधायक और डॉक्टर राजेंद्र सिंह भाटी के बीच हुई बातचीत का चश्मदीद है। हांलांकि पुलिस अभी गवाहों से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक करना नहीं चाहती है। इससे आरोपी, गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि आत्महत्या कर लेने वाले डॉक्टर के परिजनों ने पुलिस को डॉक्टर और विधायक के बीच की बातचीत के कुछ ऑडियो क्लिप भी दिये हैं। इन क्लिप्स में मौजूद आवाज पीड़ित और आरोपी की ही है, इसकी जांच लैबोरेट्री में कराये जाने के लिए भेज दी गयी है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022