डोपिंग के खिलाफ कड़ी मुहिम की जरूरत : रिजिजू

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)| केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को डोपिंग के खिलाफ कड़ी मुहिम चलाने का बात कही है ताकि डोपिंग के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।

  उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में शुरू से ही खेल को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। भारत की राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने अभिनेता सुनील शेट्टी को अपना ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है। इससे संबंधित एक कार्यक्रम में रिजिजू ने कहा कि सरकार का एजेंडा खेल को साफ-सुथरा रखना है और खिलाड़ियों को सफलता हासिल करने के लिए ईमानदारी के रास्ते पर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा कि डोप के सभी आरोपियों ने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया है। कुछ लोगों ने जानबूझकर भी लिए होंगे, लेकिन कुछ खिलाड़ी हैं जिन्होंने बिना जाने प्रतिबंधित पदार्थ ले लिया होगा।”

उन्होंने कहा, “इसलिए खेल को साफ बनाए रखने के लिए, आप क्या खा-पी रहे हैं इस संबंध में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। जानबूझकर डोपिंग करने वालों के खिलाफ आक्रामक मुहिम चलाने की जरूरत है वहीं जिनकी मंशा धोखा देने की नहीं थी, लेकिन वो भी कम जानकारी के कारण डोपिंग में फंस गए हैं उनको भी जागरूक करने की जरूरत है।”

मंत्री ने नाडा की तारीफ करते हुए कहा कि नाडा सीमित संसाधनों में बेहतरीन काम कर रही है। इस साल तकरीबन 150 खिलाड़ी डोप टेस्ट में पकड़े गए हैं।

रिजिजू ने कहा, “हमें देश में साफ-सुथरी खेल संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। खेल में डोपिंग के मामले काफी निराशाजनक होते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि हम भारत को खेल महाशाक्ति बनाना चाहते हैं लेकिन हम इस तरह की चीजें नहीं होने देंगे। साफ सुथरा खेल बेहद जरूरी है।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022