दोषियों की संपत्ति जब्त कर वसूलेंगे हर्जाना : योगी

Follow न्यूज्ड On  

 लखनऊ, 19 दिसंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर सीएए के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रदर्शकारियों से शांति की अपील की।

  उन्होंने कहा कि जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का हर्जाना वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा कि आमजन के जानमाल की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदर्शन के नाम पर हिंसा प्रदेश सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मैंने एक बैठक बुलाई है और मैं खुद इसकी समीक्षा कर रहा हूं। जो भी इस हिंसा का जिम्मेदार होगा, उसकी जवाबदेही भी तय करेंगे। उपद्रवियों के चेहरे वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुके हैं।”

योगी ने कहा कि पूरे प्रदेश में 8 नंवबर से निरंतर धारा 144 लागू है। बिना परमिशन के कोई भी प्रदर्शन नहीं कर सकता है। प्रदर्शन के नाम पर हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने खुद लोगों से अपील की थी और कहा था कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। आपसी संवाद से सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है।”

योगी ने कहा कि सीएए पर दुष्प्रचार करना बंद करना होगा। लोगों को वास्तविक जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा, “राजनीति की रोटी सेंकने वाली कांग्रेस, सपा और वामपंथी संगठनों ने आज महाबंदी के नाम पर पूरे देश को आगजनी की चपेट में झोंकने का प्रयास किया है। यह अस्वीकार्य है और उत्तर प्रदेश में ऐसे अराजक तत्वों से हमारी सरकार सख्ती से निपटेगी।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022