DRDO recruitment 2021: डीआरडीओ में 800 वैज्ञानिकों की भर्ती की तैयारी, जानें डिटेल्स

Follow न्यूज्ड On  

DRDO recruitment 2021: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान पर विशेष फोकस बढ़ाने के लिए कई स्तरों पर कार्य हो रहा है। इसी कड़ी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defense research and development organization) में बड़े पैमाने पर वैज्ञानिकों के रिक्त पदों को भी भरने की तैयारी की जा रही है। डीआरडीओ (DRDO ) में वैज्ञानिकों के आठ सौ से अधिक पद रिक्त हैं जिन पर इस साल भर्ती की जाएगी।

रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआरडीओ में वैज्ञानिकों के कुल 7773 पद सृजित हैं। इनमें से 6959 पद भरे हुए हैं तथा 814 पद अभी रिक्त हैं। यह कुल संख्या का करीब दस फीसदी है।

रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने कहा कि इस साल वैज्ञानिकों की रिक्तियों को भर दिया जाएगा। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हाल में वित्त मंत्रालय ने 434 पदों पर भर्ती की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। बाकी पदों के लिए भी अनुमति हासिल करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

डीआरडीओ की देश भर में कुल 52 प्रयोगशालाएं हैं। ये भर्तियां अलग-अलग प्रयोगशालाओं में होंगी तथा कई क्षेत्रों के वैज्ञानिकों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि डीआरडीओ रक्षा तकनीकों के अलावा आम लोगों के लिए भी उपयोगी जैव प्रौद्यौगिकी आदि में अनुसंधान करता है। हाल में पेश हुई संसदीय समिति की रिपोर्ट में मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि यह भर्तियां सेवानिवृत्त होने वाले वैज्ञानिकों की जगह होने वाली भर्तियों के अलावा होंगी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022