दतिया में बच्चों ने छेड़ी प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की मुहिम

Follow न्यूज्ड On  

दतिया (मप्र), 21 सितंबर (आईएएनएस)। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए घातक है। यही कारण है कि प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के सेंमई गांव के बच्चों ने अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए अभियान भी चला रहे हैं।

दतिया जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान में बच्चों की भी हिस्सेदारी बढ़ रही है। ग्राम पंचायत व जिला बाल अधिकार मंच मिलकर सेंमई गांव को प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने का अभियान चला रहे हैं। यहां बाल अधिकार मंच की बालिकाएं गांव में प्लास्टिक एकत्रित करने में लगी हैं तो दूसरी ओर ग्रामीणों को घर-घर जाकर प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में बता रही हैं। इसके साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए जारी निर्देशों से अवगत कराने में लगे हैं।

स्वदेश संस्था के संचालक रामजीशरण राय ने ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई कि गांव में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। ग्राम में फैली प्लास्टिक को एकत्रित करके ग्राम पंचायत में सुरक्षित निपटान के लिए रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पर्यावरण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक किस तरह से घातक है।

गांव के शिवजी के मंदिर प्रांगण में फैली प्लास्टिक थैलियों को बाल अधिकार मंच के बच्चों ने रविवार को इकटठा करना शुरू किया तो गांव के लोग भी उनके साथ हो लिए। सभी ने संकल्प लिया कि अब गांव में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा और गांव में जहां भी प्लास्टिक जमा होगा, उसे एकत्र कर नष्ट करने की कोशिश की जाएगी।

प्लास्टिक मुक्त गांव के अभियान में पूर्व सरपंच अरविंद दांगी, सचिव मनोज दांगी, सहायक सचिव चेतन दांगी, स्वच्छताग्राही बलवीर पांचाल सहित बाल अधिकार मंच के सदस्य सहभागिता निभा रहे हैं।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022