दुबई : प्रवासी भारतीय की डूबने से मौत

Follow न्यूज्ड On  

दुबई, 16 जून (आईएएनएस)| परिवार के साथ सैर करने निकले एक प्रवासी भारतीय की दुबई के जुमेराह बीच पर डूबने से मौत हो गई।

मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

खलीज टाइम्स के मुताबिक, मृतक के परिजनों और दोस्तों ने बताया कि 40 वर्षीय जॉन प्रीतम पॉल शनिवार सुबह समुद्र में डुबकी लगाने गए थे, तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। उनके तीन बच्चे भी उनके साथ थे। साथ ही उनकी बहन और जीजा भी साथ थे जो दुबई की यात्रा पर आए थे।

पॉल के पूर्व बॉस जीजो जलाल ने खलीज टाइम्स को बताया, “पुलिस ने पुष्टि की है कि मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट था।”

पॉल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित रेडियो स्टेशन, गिली एफएम के लिए सेल्स हेड के रूप में काम किया था। वह 14 साल से अधिक समय से यूएई के निवासी थे।

खलीज टाइम्स से पॉल की पत्नी ने कहा, बच्चे और घर आए रिश्तेदार सुबह जल्दी समुद्र तट पर चले गए थे।

उन्होंने कहा, “लौटने से ठीक पहले, वह डुबकी लगाने के लिए वापस समुद्र में चले गए। परिवार ने कुछ मिनटों बाद उनके शरीर को पानी में तैरते हुए देखा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अभी भी नहीं जानती कि यह कैसे हुआ। वह बहुत अच्छे तैराक हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022