दुबई सड़क दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत

Follow न्यूज्ड On  

दुबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)| क्रिसमस के दिन दुबई में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। खलीज टाइम्स की गुरुवार की खबर के अनुसार, मृतक रोहित कृष्णकुमार (19) और शरत कुमार (21) क्रमश: ब्रिटेन और अमेरिका में अपने विश्वविद्यालयों से सर्दियों की छुट्टियों के लिए दुबई लौटे थे।

परिवार के दोस्तों ने कहा कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 3 बजे जेबेल अली के पास एक रिहायशी इलाके गार्डन के अंदर हुई।

खबरों के अनुसार, शरथ और रोहित, दो अन्य दोस्तों के साथ देर रात खाने के लिए पास के फूड ज्वाइंट गए थे।

परिवार के सूत्रों ने कहा कि दोनों लोग घटना स्थल पर ही मारे गए और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दोनों ही लड़कों का परिवार मूल रूप से भारत के केरल से आता है। वे कई सालों से संयुक्त अरब अमिरात में रहकर कार्य कर रहे हैं।

दोनों बच्चे बचपन से दोस्त हैं और दिल्ली प्राइवेट स्कूल के सहपाठी भी रहे हैं। दोनों लड़कों की अस्थियों को गुरुवार को वापस भारत लाया जाएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022