दुर्भावनापूर्ण अभियान के साथ सेना में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहा पाक : भारतीय सेना

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान अपने दुर्भावनापूर्ण अभियान के माध्यम से सैन्य बल को बदनाम करने और उसके भीतर फूट पैदा करने के प्रयास कर रहा है।

भारतीय सेना ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों में भारतीय सेना के खिलाफ और विशेष रूप से सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह के खिलाफ एक दुष्प्रचार अभियान सोशल मीडिया पर चलाया गया है।

भारतीय सेना ने कहा, “देश के भीतर धर्म आधारित असहमति को भड़काने में लगातार असफल होने के बाद, पाकिस्तान एक हताश प्रयास में, अब भारतीय सेना के भीतर एक विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहा है।”

भारतीय सेना संस्थान को बदनाम करने के ऐसे प्रयास को स्पष्ट रूप से खारिज किया है। बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना एक धर्मनिरपेक्ष संगठन है और सभी अधिकारी और सैनिक अपने धर्म, जाति, पंथ या लिंग के बावजूद राष्ट्र की सेवा करते हैं।

पाकिस्तान सोशल मीडिया पर एक अभियान चला रहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के आदेश पर हिरासत में लिया गया है।

पाकिस्तान प्रायोजित अभियान ने कहा गया है, “आखिरकार भारतीय सेना अंत की ओर बढ़ रही है।”

–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022