दुष्कर्म आरोपी कांग्रेस में शामिल, पणजी से लड़ सकते हैं चुनाव

Follow न्यूज्ड On  

पणजी, 18 अप्रैल (आईएएनएस)| पूर्व शिक्षा मंत्री अतानासियो मोनसेराते गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लग चुका है।

इस बात की संभावना है कि 19 मई को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में वह पणजी से प्रत्याशी होंगे। उनका सामना दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर से हो सकता है जिन्हें भाजपा टिकट दे सकती है।

मोनसेराते पार्टियां बदलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपना राजनैतिक करियर युनाइटेड गोवा डेमोक्रेटिक पार्टी से शुरू किया और विधायक बने। 2004 में वह भाजपा में चले गए और 2007 में फिर लौटकर युनाइटेड गोवा डेमोक्रेटिक पार्टी में आ गए।

कुछ साल के बाद वह कांग्रेस में आए लेकिन 2015 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निकाल दिए गए। इसके बाद उन्होंने गोवा फारवर्ड की सदस्यता ली जिसके कुछ हफ्ते पहले तक वह पदाधिकारी थे।

पणजी के उपनगर तालेइगाओ से ताल्लुक रखने वाले मोनसेराते की गोवा की राजधानी और पणजी नगर निगम की राजनाति पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।

बीते साल एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और मानव तस्करी के मामले में उन्हें चार्जशीट किया गया। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाया गया है। उन पर अवैध वसूली का मामला भी दर्ज हो चुका है।

मोनसेराते ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, “आप कह सकते हैं कि यह एक अपव्ययी (प्रोडिगल) बेटे की वापसी है। इस बेटे ने हर कहीं घूमकर सबक सीखा है। मैं भाजपा को हराऊंगा।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022