दुष्कर्म के आरोपों से मुक्त हुए रोनाल्डो, आरोप लगाने वाली महिला ने वापस लिया केस

Follow न्यूज्ड On  

लास वेगास। इटली के क्लब जुवेंतस से खेलने वाले करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ यहां दर्ज किया गया दुष्कर्म का मामला वापस ले लिया गया है। कैथरीन मायोर्गा ने सितंबर 2018 में रोनाल्डो पर लास वेगास के पाल्मस कैसीनो रेसोर्ट के एक पेंटहाउस में उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। यह घटना जून 2009 की थी जब रोनाल्डो रियल मेड्रिड में शामिल हुए थे।

पुलिस के पास दर्ज मामले के अनुसार, उस समय 24 वर्षीय रोनाल्डो यहां स्थित पब में छ्ट्टियां बना रहे थे और महिला से कसीनो में स्थित रेन नाइटक्लब में मिले थे।

समाचार एजेंसी एफे ने बताया कि रोनाल्डो ने मायोर्गा के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। “रोनाल्डो ने दुष्कर्म करने के बाद महिला को जाने दिया। उन्होंने महिला से माफी भी मांगी, इससे पहले वह एक जेंटलमैन की तहर पेश आ रहे थे।”

दस साल तक चुप रहने के बाद मायोर्गा ने इस मामले को सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो के लोगों ने उन्हें 375,000 डॉलर देने की पेशकश की।

पिछले महीने लास वेगास के एक स्टेट कोर्ट में मामले को खारिज करने के लिए नोटिस दायर की गई। हालांकि, उसमें यह नहीं बताया गया कि रोनाल्डो के साथ किसी प्रकार का समझौता हुआ है या नहीं।

पिछले महीने मामले के सार्वजनिक होने केबाद लास वेगास पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपों की दोबारा जांच शुरू की थी। रोनाल्डो ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सार्वजनिक रूप से खारिज किया था।

This post was last modified on June 5, 2019 9:57 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022