एडिलेड टेस्ट : पुजारा का शतक, भारत ने बनाए 9 विकेट पर 250 रन

Follow न्यूज्ड On  

एडिलेड, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट टीम ने चेतेश्वर पुजारा (123) के शानदार शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट में के पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 250 रनों का सम्माजनक स्कोर खड़ा कर लिया। भारत ने एक समय 41 रनों पर ही अपने चार शुरुआती बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन पुजारा ने रोहित श्र्मा (37), ऋषभ पंत (25) और रविचंद्रन अश्विन (25) के साथ मिलकर न सिर्फ भारतीय पारी को मुश्किल से निकाला बल्कि सम्मानजनक स्कोर की ओर अग्रसर किया।

भारत ने भोजनकाल तक चार विकेट पर 56 रन बनाए थे जबकि चायकाल तक उसका स्कोर छह विकेट पर 146 रन था।

पुजारा के 250 के कुल योग पर रन आउट होने के साथ दिन के खेल की समाप्ति हुई। मोहम्मद शमी छह रन बनाकर नाबाद लौटे। पुजारा ने अपनी 246 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। यह पुजारा के करियर का 16वां शतक है।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। लोकेश राहुल (2), मुरली विजय (11) और विराट कोहली (3) के विकेट 19 रनों पर गिर गए। अजिंक्य रहाणे (13) ने थोड़ा संयम दिखाया लेकिन वह भी 41 के कुल योग पर आउट हुए।

इसके बाद पुजारा ने रोहित के साथ स्कोर को 86 तक पहुंचाया। रोहित इसी योग पर आउट हुए। रोहित ने अपनी 61 गेंदों की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए।

रोहित के जाने के बाद युवा बल्लेबाज पंत ने पुजारा का अच्छा साथ दिया लेकिन 38 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाने के बाद वह 127 के कुल योग पर आउट हुए। इसके बाद अश्विन ने पुजारा के साथ स्कोर को 189 रनों तक पहुंचाया।

अश्विन का विकेट 189 के कुल योग पर गिरा। अश्विन ने 76 गेंदों पर एक चौका लगाया लेकिन अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने संयम के साथ खेल रहे पुजारा को शतक के करीब जाने का मौका दिया।

153 गेंदों पर चार चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा करने वाली पुजारा ने 231 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया।

इशांत शर्मा (4) ने थोड़ा समय उनके साथ बिताया। इशांत का विकेट 210 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद पुजारा 88वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हुए। इसी के साथ दिन के खेल की समाप्ति हुई।

शमी ने अपनी नाबाद पारी में नौ गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया है।

आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टॉर्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिस और नाथन ल्योन ने दो-दो विकेट लिए हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022