ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी से मुंबई हुई चकाचौंध

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)| उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए। दो व्यापारिक परिवारों के मेल पर हुए जश्न ने मुंबई को चकाचौंध कर दिया। शादी के इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय दिग्गज, फिल्म और खेल, व्यापार समूह, राजनीति से जुड़े दिग्गज चार चांद लगाने पहुंचे। इसे सभी ने ‘शाही शादी’ का नाम दिया। कार्यक्रम पारंपरिक अंदाज में दोपहर से ही शुरू हो गया, जहां आनंद घोड़ी पर सवार बारात लेकर अंबानी के एंटालिया निवास पहुंचे।

27 मंजिला एंटालिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था और पिछले कुछ दिनों से सड़क से पूरी इमारत तक को ताजे फूलों, रंग बिरंगी लाइटों के साथ बेहद खूबसूरती से सजाया गया था।

शाम को भव्य शादी के लिए दुल्हा-दुल्हन के माता-पिता मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता, व्यापारी अजय पीरामल और उनकी पत्नी स्वाति ने मेहमानों का स्वागत किया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का दुल्हन के चाचा व्यापारी अनिल अंबानी ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जबकि पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और प्रफुल पटेल जैसे अन्य शीर्ष हस्तियों का भी भव्य स्वागत हुआ।

रजनीकांत, अमिताभ और जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्य बच्चन, अमीर खान और किरण, शाहरुख खान और गौरी, सलमान खान, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, शिल्पा शेट्टी और विधु विनोद चोपड़ा जैसे बॉलीवुड कलाकार भी शादी के जश्न में शामिल हुए।

उनके अलावा, सचिन तेंदुलकर और अन्य खेल दिग्गजों के साथ उद्यमी के.वी.कामथ, संजीव गोयनका, दीपक पारेख, शशि और अंशुमन रुइया, आदि गोदरेज, राहुल बजाज और हर्ष मारियावाला भी शादी में उपस्थित हुए।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022