एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश में भाजपा को बढ़त

Follow न्यूज्ड On  

 भोपाल, 19 मई (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर विभिन्न समाचार चैनलों की तरफ से किए गए एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलती दिख रही है।

  इससे राज्य के भाजपा नेता उत्साहित हैं, वहीं कांग्रेस इन एग्जिट पोल पर भरोसा करने को तैयार नहीं है।

राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं। इसमें से पिछले चुनाव में भाजपा ने 27 और कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं, वहीं उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से झाबुआ-रतलाम सीट छीन ली थी। इस तरह इस चुनाव से पहले भाजपा के पास 26 और कांग्रेस के पास तीन सीटें थीं।

लगभग छह माह पहले राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 15 दशक बाद सत्ता से बाहर होना पड़ा था और कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई थी। इसके चलते इस बार के चुनाव रोचक और दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बने हुए हैं।

विभिन्न समाचार चैनलों ने अपने एग्जिट पोल में संकेत दिया है कि भाजपा को इस बार बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होने वाला है। प्रमुख चैनलों में आजतक के एग्जिट पोल में भाजपा को 26 से 28 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, वहीं कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान है। इसी तरह एबीपी न्यूज ने भाजपा को 24 और कांग्रेस को पांच सीटें दी है। इसके अलावा टीवी 18 के अनुसार भाजपा को राज्य में 25 से 27 और कांग्रेस को दो से चार सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह के रुझान अन्य समाचार चैनलों ने भी एग्जिट पोल में दिए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “देश में भाजपा को 300 और राजग को 350 सीटें मिलने वाली हैं। समाचार चैनलों के सर्वे और एग्जिट पोल भी यही संदेश दे रहे हैं। देश में मोदी लहर थी, उसी के चलते यह नतीजा आने वाला है।”

राज्य में कांग्रेस को ज्यादा सीटें न मिलने के सवाल पर चौहान ने कांग्रेस सरकार पर लोगों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि जनता ने राज्य सरकार को अपना जवाब दे दिया है।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने कहा, “चैनलों के सर्वे व एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना में कांग्रेस को बहुत कमतर आंका है, जबकि मोदी का उत्तर प्रदेश जैसा हाल मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में होने वाला है। राज्य की कमलनाथ सरकार के कामकाज से जनता खुश और संतुष्ट है और उसके नतीजे 23 मई को दिखेंगे। राज्य में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलने जा रही है।”

चैनलों पर आ रहे एग्जिट पोल के दौरान भाजपा मुख्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा, वहीं कांग्रेस खेमे में चहल-पहल कम नजर आई।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022