एजुकेशन पॉलिसी, चीन और चीनी भाषा पर जामिया में संवाद

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। जामिया मिलिया इस्लामिया ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी और चीन एवं चीनी भाषा पर एक पैनल चर्चा आयोजित की। द नेशनल एजुकेशन पालिसी इम्प्लिकेशंस फॉर चाईनीज लैंग्वेज टीचिंग इन इंडिया शीर्षक से इस चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें यूजीसी चीन अध्ययन केंद्र और एमएमएजे अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन अकादमी भी शामिल रहे।

इस मौके पर चीन में भारत के राजदूत रह चुके टीसीए रंगाचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने भारत में चीन अध्ययन के महत्व और चीन को अधिक ज्ञान अर्जन करने की दिशा में चीन और चीनी भाषा को सिखाने में भारतीय विश्वविद्यालयों की भूमिका को रेखांकित किया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चीनी भाषा के प्रोफेसर प्रियदर्शी मुखर्जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य पर विस्तार से बताया और दीर्घकालिक संभावनाओं के साथ भारतीय युवाओं के लिए एक व्यापक रोजगार बाजार बनाने में इसके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने चीनी भाषा को समझने और सीखने के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया। भारत और चीन के बीच पड़ोसी संबंधों को देखते हुए भारत के राष्ट्रीय हित के लिए इसकी उपयोगिता पर चर्चा की।

इस संबंध में उन्होंने, भारत और चीन की बेहतर समझ के लिए अभिलेखीय स्रोतों पर अनुसंधान के महत्व को दोहराया। उन्होंने चीन के अध्ययन पर बेहतर विचार-विमर्श के लिए भारत भर में चीनी भाषा के शिक्षण संस्थानों के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र का विचार सामने रखा।

विश्वभारती विश्वविद्यालय में चीनी भाषा के प्रोफेसर अविजित बनर्जी ने बताया कि चीन को समझने के लिए भाषा सिर्फ आधी कार्रवाई है, बाकी आधी उस देश की संस्कृति और समाज की समझ है। उन्होंने ग्लोबलाइजेशन पृष्ठभूमि में व्यापार, कूटनीति और कुशल श्रम की आपूर्ति के लिए एक विदेशी भाषा के रूप में चीनी भाषा सीखने के महत्व को स्पष्ट किया।

उन्होंने आज के भारत में चीनी भाषा शिक्षण के भविष्य के संघर्ष के लिए आपातकालीन तैयारी के साधन के रूप में भाषा शिक्षण के ²ष्टांत का उपयोग किया, जैसा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुआ था।

इस चर्चा में भारत के सभी हिस्सों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और चीनी भाषा शिक्षा से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की। इनमें भारत में चीनी भाषा शिक्षार्थियों के लिए चीनी भाषा में नेट परीक्षा और बेहतर नौकरी के बाजार बनाने में सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्रों की भूमिका जैसे विषय शामिल थे।

–आईएएनएस

जीसीबी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022