एक बार फिर प्रकाश जावड़ेकर को मोदी मंत्रिमंडल में मिली जगह

Follow न्यूज्ड On  

 मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)| मोदी मंत्रिमंडल में लगातार दूसरी बार शामिल किए गए प्रकाश के. जावड़ेकर का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में 30 जनवरी, 1951 को हुआ था।

  उन्होंने महाराष्ट्र की सांस्कृतिक, शैक्षणिक और आईटी राजधानी पुणे से पढ़ाई की।

पुणे विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक 68 वर्षीय जावड़ेकर अपने छात्र दिनों से राजनीति में सक्रिय हैं।

आपातकाल के दौरान सक्रिय रहे जावड़ेकर उन दिनों कई आंदोलन व विरोध प्रदर्शनों के लिए गिरफ्तार हुए और लगभग 16 महीने तक जेल में रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शमिल होने से पहले वह पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा में कई भूमिकाएं निभा चुके थे। वह राज्यसभा सदस्य हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान, जावड़ेकर ने संसदीय मामलों के कनिष्ठ मंत्र और बाद में सूचना और प्रसारण, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन (दोनों मंत्रालयों को स्वतंत्र प्रभार के रूप में) का कार्यभार संभाला।

2016 के कैबिनेट फेरबदल में उन्होंने मोदी का विश्वास अर्जित किया और उन्हें महत्वपूर्ण मानव संसाधन व विकास मंत्रालय आवंटित किया गया।

इसके बाद देश में विभिन्न शैक्षणिक प्रणालियों के विकास, सुधार और उन्हें सुव्यवस्थित करने में उनका योगदान रहा।

पार्टी स्तर पर, वह भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022