एक-दूसरे को लड़ाना ही भाजपा का एजेंडा : अखिलेश

Follow न्यूज्ड On  

 लखनऊ, 27 दिसंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। भाजपा की नीतियों को कटघरे में खड़ा करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश में जो हालात पैदा किए हैं, उससे समाज में सामाजिक सद्भाव बिगड़ा है।

 भाजपा ने समाज को बांटने और दूरी पैदा करने का काम किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-दूसरे को लड़ाने की साजिश करना ही भाजपा का एजेंडा है। भाजपा का लक्ष्य समाज को बांटना है, इससे समाजवादियों को सावधान रहने की जरूरत है।

अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि भाजपा जनता का ध्यान असल मुद्दों से हटाना चाहती है। भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर किया है। अच्छे दिन के नाम पर जनता को धोखा दिया गया है। जनता परेशान और दुखी है। इसका परिणाम उपचुनाव में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की सीट पर हुई करारी हार से दिखा।

सपा प्रमुख ने कहा कि वोट से ही लोकतंत्र का फैसला होगा, इसलिए समाजवादियों को इसके लिये जनता की लड़ाई ईमानदारी से लड़नी होगी। भाजपा की साजिशों का पदार्फाश और सबक सिखाने के लिए जनता मन बना चुकी है। समाजवादियों से ही सबको उम्मीदें हैं। भाजपा यही सोचती है कि लखनऊ उनका गढ़ है। समाजवादियों को इस मिथक को तोड़ना होगा और ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए प्रयास करना चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने समाजवादी सरकार को झूठ बोलकर हराया। लोगों को सपने दिखाए। समाजवादियों को क्या-क्या नहीं कहा। कानून व्यवस्था पर राजभवन में बड़े सवाल उठते थे। अब राजभवन में खातिरदारी हो रही है। गन्ना किसान अभी भी दुखी हैं, उन्हें गन्ने की उचित कीमत नहीं मिल पा रही है। युवा कुंभ में बेरोजगारी पर बात होती तो अच्छा होता।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022