एक हफ्ते के लिए दिल्ली के सभी बॉर्डर सील

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सभी बॉर्डर अगले एक हफ्ते के लिए सील करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इसके साथ ही अब दिल्ली के बाजारों में सम-विषम सिस्टम भी खत्म कर दिया गया है। यानी अब सभी बाजारों में सारी दुकानें एक साथ खोली जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “5 जून तक हम दिल्ली के अस्पतालों में 9500 बेड का इंतजाम कर लेंगे। यदि दिल्ली का कोई भी व्यक्ति कोरोना से पीड़ित है और उसे अस्पताल में भर्ती होना है तो उसके लिए बेड उपलब्ध है। लेकिन अगर बॉर्डर खोल दिए गए तो यह सभी बेड 2 दिन के अंदर भर जाएंगे।”

इस विषय पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों से उनकी राय मांगी है। मुख्यमंत्री ने कहा, “दल्ली पूरे देश की है और हम यहां आने से किसी को रोक नहीं सकते। दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं पूरे देश में सबसे बेहतर हैं और यहां सरकारी अस्पतालों में सभी तरह का इलाज मुफ्त है। लेकिन कुछ सुझाव मिले हैं जिनके मुताबिक थोड़े समय के लिए दिल्ली के बॉर्डर सील कर दिए जाएं ताकि दिल्ली के अस्पतालों में दिल्ली में रह रहे लोगों का उपचार किया जा सके।”

इस विषय पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों से राय मांगी है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 8800007722 नंबर जारी किया है। इस नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए लोग अपनी राय भेज सकते हैं या फिर 1031 नंबर पर अपने विचार रिकॉर्ड करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के बॉर्डर सील होने की स्थिति में आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्ति एवं सरकारी कर्मचारी अपना आई कार्ड दिखाकर दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही भी सुचारु रुप से चलती रहेगी।”

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022