अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर कसा तंज, लिखी ये बात

Follow न्यूज्ड On  

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की शानदार जीत और कांग्रेस की करारी हार हुई है। जिसके बाद शनिवार को कार्यसमिति की बैठक की गई। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि जहां एक ओर कांग्रेस हार पर मंथन कर रही है तो वहीं हार के बाद एक कांग्रेस के नेता ने अपने ट्वीट के जरिए निवर्तमान पीएम मोदी पर तंज कसा है। अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए लिखा, ”मोदी राज में राष्ट्र भी रहेगा, राष्ट्रवाद भी रहेगा, बस नहीं रहेगा तो गंगा-जमुना तहजीब, सांप्रदायिक सौहार्द और सरकार के खिलाफ आवाज”।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी को इस लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। राहुल गांधी ने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर वोटरों को लुभाने की कोशिश भी की थी, लेकिन नतीजों ने कांग्रेस को बहुत आश्चर्य की स्थिति में डाल दिया। चुनाव में बुरी तरह हार के बाद कांग्रेस पार्टी समीक्षा करेगी और जांच कमेटी भी बना सकती है।

बता दें, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे पार्टी के ज्यादातर वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद हैं। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को बैठक में आमंत्रित किया गया था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022