अलीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, उत्तर प्रदेश: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

Follow न्यूज्ड On  

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर अलीगढ़ अपने तालों और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कारण दुनियाभर में मशहूर है। अलीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एक बार फिर से नया सांसद चुनने को तैयार है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम ने बसपा के अरविंद को बड़े अंतर से हराया था। भाजपा के उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद सतीश कुमार गौतम को बसपा और सपा के संयुक्त उम्मीदवार डॉक्टर अजित बालियान, कांग्रेस के बिजेंद्र सिंह चौधरी और आम आदमी पार्टी के सतीश चंद्र शर्मा से चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस बार यहां से 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अलीगढ़ लोकसभा सीट का इतिहास

अलीगढ़ लोकसभा सीट शुरुआत से ही काफी चर्चा में रहने वाली सीट रही है। 1952 और 1957 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। लेकिन इन चुनाव के बाद लगातार चार चुनाव यहां गैर कांग्रेसी दलों ने जीत हासिल की। 1967 और 1971 में भारतीय क्रांति दल के अलावा 1977 और 1980 में जनता दल ने जीत हासिल की थी।

हालांकि, इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर दिखी और यहां पर जीत हासिल की। 1989 के चुनाव में जनता दल के सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस को पटखनी दी। इसके बाद से ही ये सीट एक तरह से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ बन गई।

90 के दशक में देशभर में राम मंदिर आंदोलन के दौर में भाजपा की यहां एंट्री हुई और 1991, 1996, 1998 फिर 1999 में भाजपा की शीला गौतम ने लगातार जीत दर्ज की। लेकिन 2004 के चुनाव में कांग्रेस और 2009 के चुनाव में बसपा ने यहां से बाजी मारी। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के दम पर भाजपा के लिए सतीश गौतम ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

अलीगढ़ संसदीय सीट का समीकरण

अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तहत कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें खैर, बरौली, अतरौली, कोल और अलीगढ़ सीटें आती हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में ये सभी पांचों सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थीं। बीते साल मई में यहां की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर काफी बवाल हुआ था।

इस सीट पर मुस्लिम वोटरों का काफी प्रभाव है। यहां अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी होने के कारण यहां के मुस्लिम वोटरों का संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में जाता है। अलीगढ़ जिले में करीब 20 फीसदी मुस्लिम जनसंख्या और करीब 80 फीसदी हिंदू मतदाता हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के अनुसार यहां करीब 17 लाख मतदाता हैं, इनमें करीब 9.65 लाख पुरुष और 8 लाख महिला मतदाता हैं।

2014 के चुनाव में भाजपा के सतीश गौतम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 48 फीसदी वोट मिले थे, जबकि बसपा के उनके प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार सिंह को 21 फीसदी वोट मिले थे। यहां समाजवादी पार्टी तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही थी। 2014 में यहां कुल 59 फीसदी मतदान हुआ था।

निवर्तमान सांसद : सतीश गौतम

2014 का लोकसभा चुनाव

सतीश गौतम, बीजेपी – 5,14,622

अरविंद कुमार सिंह, बसपा  – 2,27,886

जफर आलम, सपा – 2,26,284

2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवार

  • सतीश गौतम, बीजेपी
  • अजीत बालियान, गठबंधन
  • बिजेंद्र सिंह चौधरी, कांग्रेस

दूसरे चरण के चुनाव लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी 19 मार्च
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 मार्च
नामांकन पत्र की जांच 27 मार्च
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 29 मार्च
मतदान की तारीख 18 अप्रैल
मतगणना की तारीख 23 मई

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022