दमोह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मध्य प्रदेश: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

Follow न्यूज्ड On  

मध्य प्रदेश का दमोह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एकबार फिर से नया सांसद चुनने को तैयार है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रहलाद सिंह पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह को मात दी थी। इस बार प्रहलाद सिंह पटेल एक बार फिर मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस ने प्रताप सिंह लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बसपा से जित्तू खरे मैदान में हैं। दमोह लोकसभा सीट से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

दमोह सागर संभाग का एक जिला और बुंदेलखंड अंचल का शहर है। पौराणिक कथाओं के राजा नल की पत्नी दमयंती के नाम पर ही इसका नाम दमोह पड़ा।

दमोह लोकसा सीट का इतिहास

दमोह लोकसभा सीट पर पहला चुनाव 1962 में हुआ था। तब यह सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित थी। इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। 1967 में परिसीमन के बाद यह सीट सामान्य हो गई। 1967 और 1971 में भी कांग्रेस को यहां पर जीत मिली थी। 1977 में यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई और भारतीय लोकदल ने इस सीट पर जीत हासिल की। 1980 में कांग्रेस ने एक बार फिर वापसी की। कांग्रेस ने 1984 का चुनाव भी जीता। भाजपा को पहली बार इस सीट पर जीत 1989 में मिली। लोकेंद्र सिंह पहली बार यहां से जीतने वाले बीजेपी सांसद बने। 1989 के बाद से ही इस लोकसभा सीट पर बीजेपी का विजयी सफर जारी है।

दमोह लोकसभा सीट का समीकरण

दमोह के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं। देवरी, मल्हारा, जबेरा, रहली, पाथरिया, हट्टा, बंडा, दमोह सीटें यहां पर आती हैं। इन 8 सीटों में से 4 पर कांग्रेस का कब्जा है, 3 पर बीजेपी और 1 सीट पर बीएसपी का कब्जा है।

चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार 2014 के चुनाव में यहां पर 16,51,106 मतदाता थे। इनमें 8,82,502 पुरुष मतदाता और 7,68,600 महिला मतदाता थीं। 2014 के चुनाव में इस सीट पर 55.24% मतदान हुआ था।

2014 लोकसभा चुनाव  के नतीजे

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रहलाद सिंह पटेल को 5,13,079 (56.25 फीसदी) वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह को 2,99,780 (32.87 फीसदी) वोट मिले थे। दोनों के बीच हार जीत का अंतर 2,13,299 वोटों का था। इस चुनाव में बसपा 3.46 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थी।

निवर्तमान सांसद: प्रहलाद सिंह पटेल

लोकसभा चुनाव 2014

प्रहलाद सिंह पटेल, भाजपा – 5,13,079
चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस – 2,99,780

देवेंद्र चौरसिया, बसपा – 31,519

2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवार

  • प्रहलाद सिंह पटेल, भाजपा
  • प्रताप सिंह लोधी, कांग्रेस
  • जित्तू खरे, बसपा

पांचवें चरण के चुनाव लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी 10 अप्रैल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल
नामांकन पत्र की जांच 20 अप्रैल
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल
मतदान की तारीख 6 मई
मतगणना की तारीख 23 मई

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022