गया लोकसभा सीट: क्या जातीय समीकरण साधकर पहली बार संसद पहुंचेंगे जीतन राम मांझी?

Follow न्यूज्ड On  

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में आज 11 अप्रैल को देश भर की अलग-अलग सीटों पर मतदान हुए। पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले गए। इन्हीं 4 सीटों में से एक गया लोकसभा सीट पर भी मतदान समाप्त सम्पन्न हुआ।

बिहार के प्रथम चरण के चुनाव के दौरान 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। गया संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

गया, बिहार के नक्सल प्रभावित जिलों में से एक  है। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। फाल्गुनी नदी के तट पर बसा यह शहर झारखंड की सीमा से जुड़ता है। ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से यह बिहार का सबसे महत्वपूर्ण नगर है। पितृपक्ष पर हजारों लोग पिंडदान के लिए यहां जुटते हैं। इस क्षेत्र से कुछ दूरी पर बोधगया स्थित है जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहां का विष्णुपद मंदिर पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। गया मौर्य काल में एक महत्वपूर्ण नगर था।

गया लोकसभा क्षेत्र में 11 अप्रैल को वोट डाले गए। यहां पर मतदान का प्रतिशत 56 फीसदी रहा।

2004 के चुनाव को छोड़कर पिछले 5 में से 4 लोकसभा चुनाव बीजेपी जीती।  2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हरि मांझी ने 1 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रामजी मांझी के 2,10,726 वोटों के जवाब में 3,26,230 वोट हासिल किये थे। जदयू से उम्मीदवार रहे जीतन राम मांझी ने 1,31,828 वोट हासिल किए थे।

गया में लगभग 17 लाख वोटर हैं। यह सुरक्षित सीट हैं। वोटरों में किसी एक जाति का दबदबा नहीं है। मुस्लिम और यादव को मिलाकर लगभग पांच लाख वोटर हैं। लगभग ढाई लाख वोटर मांझी समुदाय के भी हैं।

मांझी समुदाय के वोटरों की पसंद और झुकाव जीतन मांझी की ओर हो सकता है। इसके पीछे जीतन मांझी के पीछे आरजेडी और कांग्रेस का सपॉर्ट भी काम कर रहा है। मुसलमान और यादव भी मजबूती के साथ जीतन मांझी के पक्ष में खड़े हैं। इस समीकरण की बदौलत जीतन तीसरे प्रयास में दिल्ली के सफर का इरादा रखते हैं।

अगर जीतन मांझी के साथ महागठबंधन का समीकरण काम कर रहा है तो मोदी के मैदान में उतरने का असर भी जरूर हुआ है। गैर यादव, मुस्लिम और मांझी वोटरों का काउंटर ध्रुवीकण तेज हो गया। इन तीनों समुदाय के अलावा बाकी वोटर मोदी चेहरे के नाम पर वोट कर सकते हैं।

निवर्तमान सांसद: हरि मांझी

2014 में जीत का अंतर: 115,504

हारे हुए प्रत्याशी : रामजी मांझी

2014 में मतदाताओं की संख्या: 809,378

2014 में हुए मतदान का प्रतिशत: 53.93%

2014 में मतदान केंद्रों की संख्या: 1663

महिला मतदाताओं की संख्या: 709,883

2019 लोकसभा चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार:

  • जीतन राम मांझी (HAM)
  • विजय कुमार मांझी (JDU)

पहले चरण के चुनाव लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी 18 मार्च
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 मार्च
नामांकन पत्र की जांच 26 मार्च
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 28 मार्च
मतदान की तारीख 11 अप्रैल
मतगणना की तारीख 23 मई

पहले चरण के लोकसभा चुनावों के साथ, इस चरण में आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 2019 के लिए भी मतदान होगा।


नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बिहार: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को इन सीटों पर होगी वोटिंग, देखें राज्यवार सूची

लोकसभा चुनाव 2019: सभी सीटों पर वोटिंग से जुड़ी सारी जानकारी, देखें चरणवार सूची

This post was last modified on April 12, 2019 4:59 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022