लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 11 अप्रैल को देश भर की अलग-अलग सीटों पर मतदान हुए। पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले गए। इन्हीं 4 सीटों में से एक जमुई लोकसभा सीट पर भी मतदान सम्पन्न हुआ।
बिहार के प्रथम चरण के चुनाव के दौरान 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जमुई में 54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत दिए।
बिहार में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 10 मार्च को पूरे देश में लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा की थी। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जा चुके हैं। लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण 19 मई को होगा। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।
बिहार में कुल 40 लोकसभा क्षेत्र हैं। इनमें से चार निर्वाचन क्षेत्रों (औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई) में चुनाव पहले चरण में ही निपट गए।
जमुई लोकसभा क्षेत्र में 11 अप्रैल को वोट डाले गए। यहां कुल 54% मतदान हुआ।
1952 में पहली लोकसभा के गठन के लिए हुए चुनाव के दौरान जमुई क्षेत्र मुंगेर सदर लोकसभा सीट का हिस्सा था। 1962 के लोकसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र जमुई लोकसभा सीट का गठन किया गया। इससे पहले तक यह क्षेत्र मुंगेर लोकसभा सीट का हिस्सा था। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
2014 के लोकसभा चुनाव में लोजपा के चिराग पासवान ने 85 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने राजद उम्मीदवार सुधांशु कुमार भास्कर 1,99,407 वोट की तुलना में 2,85,352 हासिल किये थे। जबकि जदयू के उम्मीदवार बागी कुमार वर्मा को 1,36,137 वोट मिले थे।
निवर्तमान सांसद: चिराग पासवान, लोजपा
2014 में जीत का अंतर: 85,947
हारे हुए प्रत्याशी : सुधांशु शेखर भास्कर, राजद
2014 में मतदाताओं की संख्या: 775,639
2014 में हुए मतदान का प्रतिशत: 50.01%
2014 में मतदान केंद्रों की संख्या: 1,604
महिला मतदाताओं की संख्या: 722,530
2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के रूप में चिराग पासवान को अपनी सीट बरकरार रखने की उम्मीद होगी। वहीं, चिराग को टक्कर देने के लिए महागठबंधन की ओर रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव सिंह चुनाव लड़ेंगे। वह 2009 में इस सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। जानकारों के मुताबिक दोनों ही नेताओं के पास अपना-अपना जनाधार है और दोनों की जनता के बीच अच्छी पकड़ है।
अधिसूचना जारी | 18 मार्च |
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि | 25 मार्च |
नामांकन पत्र की जांच | 26 मार्च |
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि | 28 मार्च |
मतदान की तारीख | 11 अप्रैल |
मतगणना की तारीख | 23 मई |
पहले चरण के लोकसभा चुनावों के साथ, इस चरण में आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 2019 के लिए भी मतदान होगा।
गया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बिहार: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम
नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बिहार: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम
औरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बिहार: वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम
लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को इन सीटों पर होगी वोटिंग, देखें राज्यवार सूची
लोकसभा चुनाव 2019: सभी सीटों पर वोटिंग से जुड़ी सारी जानकारी, देखें चरणवार सूची
This post was last modified on April 12, 2019 5:03 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…