झारखंड का रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एक बार फिर से नया सांसद चुनने को तैयार है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के रामटहल चौधरी ने कांग्रेस उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय को शिकस्त दी थी। तीसरे स्थान पर एजेएसयू के प्रत्याशी सुदेश कुमार महतो रहे। इस बार भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद रामटहल चौधरी का टिकट काटकर आरएसएस पृष्ठभूमि के संजय सेठ को मैदान में उतारा है। इससे नाराज होकर रामटहल चौधरी निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। वहीं गठबंधन से कांग्रेस ने अपने अनुभवी उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को टिकट दिया है।
रांची लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 6 मई को वोट डाले जा रहे हैं।
रांची सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होती रही है। रांची लोकसभा के इतिहास पर नजर डालें तो यह दशकों से कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी जंग का अखाड़ा रही है। आजादी के बाद से कांग्रेस सात बार और भाजपा पांच बार जीत चुकी है। 1951 में इस सीट पर कांग्रेस के अब्दुल इब्राहिम जीते थे। 1957 का चुनाव झारखंड पार्टी के प्रत्याशी मीनू मसानी जीते। इसके बाद पीके घोष लगातार तीन बार (1962, 1967 और 1971) में जीते। 1977 में भारतीय लोकदल के रविंद्र वर्मा जीते। 1980 और 1984 में कांग्रेस के शिव प्रसाद साहू लगातार दो चुनाव जीते। 1989 में जनता दल के टिकट पर सुबोध कांत सहाय जीत हासिल की। इसके बाद बीजेपी के टिकट पर राम टहल चौधरी लगातार चार बार (1991, 1996, 1998 और 1999) का चुनाव जीतते रहे। 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सुबोधकांत सहाय संसद पहुंचे। 2014 में बीजेपी के टिकट पर एक बार फिर राम टहल चौधरी ने जीत का परचम लहराया। रामटहल चौधरी यहां चार बार दूसरे नंबर पर रहे हैं।
1951 से अबतक इस सीट पर हुए 16 चुनावों में से 7 बार कांग्रेस को जीत हासिल हुई। पांच बार भाजपा ने कमल खिलाया। पांचों बार रामटहल चौधरी के सिर ही जीत का सेहरा सजा।
16वीं लोकसभा के लिए 2014 में हुए चुनाव में रांची से भाजपा के रामटहल चौधरी विजयी रहे थे। उन्हें 4,48,729 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को शिकस्त दी थी। सुबोधकांत सहाय को 2,49,420 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रहे एजेएसयू के सुदेश कुमार महतो। इस चुनाव में सुदेश कुमार महतो को 1,42,560 वोट मिले।
रांची लोकसभा सीट के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें सिल्ली विधानसभा सीट पर झामुमो जबकि ईचागढ़, रांची, कांके, हटिया और खिजरी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। रांची लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 19 लाख 10 हजार 955 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 9,98,392 और महिला मतदाता 9,12,510 हैं।
रांची लोकसभा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फैला हुआ है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गैर जनजातीय आबादी भी दस से 15 फीसदी है। खासकर पिछड़े वर्ग में कुर्मी जाति यहां 15 फीसदी से ज्यादा है।
निवर्तमान सांसद: रामटहल चौधरी
रामटहल चौधीर, भाजपा – 4,48,729
सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस – 2,49,420
सुदेश कुमार महतो, एजेएसयू – 1,42,560
अधिसूचना जारी | 10 अप्रैल |
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि | 18 अप्रैल |
नामांकन पत्र की जांच | 20 अप्रैल |
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि | 22 अप्रैल |
मतदान की तारीख | 6 मई |
मतगणना की तारीख | 23 मई |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…