एलओसी के पास भारतीय चौकियों पर पाकिस्तान की ओर से कोई हमला नहीं हुआ : सरकार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई हमला नहीं किया गया है। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने शनिवार को संसद में यह जानकारी दी।

मंत्री ने हालांकि कहा कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा के पास लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन का सहारा ले रही है।

इस साल एक मार्च से सात सितंबर तक जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम उल्लंघन की 2,453 घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा एक मार्च से 31 अगस्त के बीच जम्मू क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से गोलीबारी की 192 घटनाएं हुई हैं।

पिछले छह महीनों में पाकिस्तानी सेना की ओर से सीमा पार से की गई गोलीबारी में नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सेना के जवानों पर 10 घातक हमले हुए हैं, जिसमें जवानों को शहादत देनी पड़ी है। वहीं पाकिस्तान की ओर से हताहतों के विवरण का सही पता नहीं लगाया जा सका है।

नाइक ने कहा कि जब-जब ऐसी घटनाएं हुईं, भारतीय सेना ने आतंकियों और पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके अलावा उपयुक्त माध्यमों से भारत ने पाकिस्तान के अफसरों के सामने इन मुद्दों पर अपना विरोध भी दर्ज कराया है।

इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अपने समकक्ष पाकिस्तान रेंजर्स के साथ कई स्तरों पर बातचीत करती है।

इसके साथ ही भारत ने सीमा पर स्थिति को सही रखने के लिए कूटनीतिक रूप से भी कोशिशें की हैं।

–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022