एलओसी पर गोलीबारी में हमारे 3 जवान मारे गए : पाकिस्तान

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)| पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को कहा कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर की गई गोलीबारी में उसके तीन जवान मारे गए और उसने पांच भारतीय सैनिकों को मार गिराया। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के इस दावे का खंडन किया कि उसने पांच भारतीय जवानों को मारा। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (डीजी आईएसपीआर) के दावे को मनगढ़ंत करार दिया। अधिकारी ने हालांकि कहा कि कृष्णा घाटी सेक्टर और नौगाम में संघर्षविराम उल्लंघन हुआ, लेकिन भारत को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

डीजी आईएसपीआर ने एक ट्वीट में कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारत की ओर से गोलीबारी में पाकिस्तान के तीन सैनिक मारे गए। इसके साथ ही उसने दावा किया कि पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में पांच भारतीय सैनिक मारे गए।

डीजी आईएसपीआर ने गोलीबारी में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों की तस्वीरें भी जारी की। इनकी पहचान नायक तनवीर, लांस नायक तैमूर और सिपाही रमजान के रूप में की गई।

भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने सुबह करीब सात बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और यह शाम 5.30 बजे तक जारी रही।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022