एनआरसी भविष्य के लिए : सीजेआई (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)| देश के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रविवार को यहां कहा कि असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) ‘भविष्य के लिए मूल दस्तावेज है’ और ‘शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के लिए एक जरूरी पहल है।

 ‘ न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा कि असम एनआरसी सिर्फ आज के समय का दस्तावेज नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भविष्य के दावों को निर्धारित करने में मददगार होगा। प्रधान न्यायाधीश गोगोई, मृणाल तालुकदार की किताब ‘पोस्ट कॉलोनियल असम’ के विमोचन पर बोल रहे थे।

असम में अवैध आव्रजन का जिक्र करते हुए न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा कि अवैध प्रवासियों की आमद से जुड़े अनुमानों ने पिछले कुछ सालों में राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल और अस्थिरता पैदा की है।

उन्होंने कहा कि हाल के एनआरसी के प्रयासों से राज्य में अवैध प्रवासियों की संख्या पर कुछ हद तक निश्चितता आई है।

न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा, “उन्नीस लाख या 40 लाख कोई मुद्दा नहीं है। बल्कि यह भविष्य के लिए आधार दस्तावेज है। भविष्य के दावों को निर्धारित करने के लिए इस दस्तावेज का जिक्र कर सकते हैं। मेरी राय में एनआरसी का वास्तविक महत्व आपसी शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में है।”

हालांकि, प्रधान न्यायाधीश गोगोई ने कहा कि एनआरसी पर राष्ट्रीय संवाद के दौरान टिप्पणीकारों ने एक विकृत तस्वीर पेश की है।

उन्होंने कहा, “एनआरसी का विचार नया नहीं है। एनआरसी को अपडेट करने का पहला प्रयास 1951 में किया गया। वर्तमान एनआरसी 1951 को अपडेट करने का कार्य है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।”

उन्होंने एनआरसी पर आक्षेप लगाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों की निंदा की।

उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया और इसके टूल का इस्तेमाल बहुत से टिप्पणीकारों द्वारा इस मुद्दे पर दोहरी बात करने के लिए किया गया है। उन्होंने एक लोकतांत्रिक संस्थान पर दुर्भावना से प्रेरित होकर आक्षेप लगाने शुरू किए हैं।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022