एनओसी के चुनावों को लेकर आईओसी नरम

Follow न्यूज्ड On  

लंदन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलम्पिक-2020 एक साल तक के लिए टाल दिया गया है और इसी कारण अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने कहा है कि वह राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (एनओसी) के चुनावों को लेकर नरमी बरतने को तैयार है।

आमतौर पर एनओसी के चुनाव ओलम्पिक खेलों के बाद आयोजित किए जाते हैं और अध्यक्ष तथा कार्यकारी समिति का कार्यकाल चार साल का होता है। ऐसे में एनओसी के चुनाव 2021 में होने थे।

कोरोनावायरस के कारण ओलम्पिक खेलों को टाल दिया गया और अब यह खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 के बीच अयोजित किए जाएंगे। इसी तरह पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से पांच सितंबर 2021 के बीच खेले जाएंगे और इसी कारण एनओसी के चुनाव नहीं हो सकेंगे।

आईओसी एनओसी की मदद करना चाहती है ताकि वह ओलम्पिक खेलों की तैयारी में ध्यान लगा सकें। आईओसी ने एनओसी को छूट दी है कि वह या तो अपने चार साल के कार्यकाल को बनाए रखे या फिर ओलम्पिक खेलों के बाद चुनाव आयोजित करे।

आईओसी एनओसी के अधिकारियों का कार्यकाल चार साल से आगे बढ़ाने को तैयार है। साथ ही आईओसी ने एनओसी को दिए जाने वाले फंड में भी बढ़ोत्तरी की है। यह फंड 4.67 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5.7 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022