एशिया यू-15 कुश्ती चैम्पियनशिप : ग्रीको रोमन में भारत ने जीते 4 पदक

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय ग्रीको रोमन खिलाड़ियों ने चीन के ताइचुंग शहर में खेली जा रही एशियाई अंडर-15 कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को सबी को हैरान करते हुए चार पदक अपने नाम किए हैं। ग्रीको-रोमन कभी भी भारत का मजबूत पक्ष नहीं रहा है लेकिन चैम्पियनशिप के दूसरे दिन इस कैटेगरी में भारत के चार पहलवान मैट पर उतरे थे और सभी ने पदक अपने नाम किए।

अंकित गुलिया ने कजाकिस्तान के कोरगानोव को 68 किलोग्राम भारवर्ग में मात दे स्वर्ण जीता। 75 किलोग्राम भारवर्ग में चिराग ढालिया ने भी भारत की झोली में स्वर्ण डाला। 62 किलोग्राम भारवर्ग में सुमित अर्शदीप सिंह ने रजत पदक अपने नाम किए।

वहीं फ्रीस्टाइल कैटेगरी में 2019 कैडेट विश्व चैम्पियन कोमल ने (39 किलोग्राम भारवर्ग) स्वर्ण जीतकर यह सुनिश्चित किया है कि भारत का स्वर्णिम सफर जारी रहे और इस चैम्पियनशिप में भारत के स्वर्ण पदक की संख्या को आठ तक पहुंचा दिया है।

कोमल के अलावा लड़कियों में सलोनी (33 किलोग्राम भारवर्ग), बबली (36 किलोग्राम भारवर्ग) ने भी पोडियम हासिल किया। तीन लड़कियों ने अपने-अपने भारवर्ग में एकतरफा प्रदर्शन दिखाया।

फ्री स्टाइल कैटेगरी में लड़कों के वर्ग में भारत ने दूसरे दिन भी अपना वर्चस्व कायम रखा। 48 किलोग्राम भारवर्ग में आकाश ने जापान के डाइकी ओग्वा को 8-3 से मात दे जीत हासिल की।

पदार्पण कर रहे उदित कुमार ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को रजत पदक दिलाया। 52 किलोग्राम भारवर्ग में कपिल ने कांस्य अपने नाम किया। भारतीय टीम में शामिल सभी छह फ्री-स्टाइल खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। इसी के कारण भारत टीम रैंकिंग लिस्ट में 125 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। कजाकिस्तान 120 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

इस चैम्पियनशिप के पहले दिन भारत ने कुल आठ पदक अपने नाम किए थे जिसमें से दो स्वर्ण पदक थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022