एशियाई एथलेटिक्स : चित्रा ने जीता स्वर्ण, भारत की झोली में कुल 18 पदक

Follow न्यूज्ड On  

जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला धाविका पी यू चित्रा ने यहां 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के चौथे और आखिरी दिन बुधवार को महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि पुरुषों के 1500 मीटर रेस में अजय कुमार सरोज और महिला तथा पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने रजत पदक अपने नाम किया।

भारतीय एथलीटों ने चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 18 पदक जीते।

23 वर्षीय चित्रा ने यहां खलीफा स्टेडियम में महिलाओं की 1500 मीटर रेस में चार मिनट 14.56 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चित्रा ने 2017 में भुवनेश्वर में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक था। इससे पहले गोमती एम ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में और तेजिंदर पाल सिंह तूर पुरुषों के शाट पुट स्वर्ण पदक जीता था।

बहरीन की टिगेस्ट ने 4:14.81 समय से रजत और टिगेस्ट की हमवतन मुटिल विनफ्रेड यावी ने 4:16.18 सेकेंड से कांस्य पदक हासिल किया।

चित्रा ने इस जीत के बाद कहा, “बहरीन की धावक (गैसहॉव टिगेस्ट) के बगल में होने से अंत में थोड़ा घबरा गई थी। उन्होंने एशियाई खेलों में मुझे तीसरे स्थान पर हराया था। मुझे वास्तव में अंत में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।”

इस बीच, पुरुषों के 1500 मीटर रेस में अजय कुमार सरोज ने 3:43.18 की सीजन की अपनी सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक जीत लिया।

महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने भी रजत पदक हासिल किया। प्राची, एमआर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड और वीके विस्मय की रिले टीम ने तीन मिनट 32.21 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता। 2013 के बाद से टीम पहली बार स्वर्ण जीतने से चूकी है।

महिलाओं के अलावा पुरुषों की भी चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने रजत पदक हासिल किया। कुन्हू मोहम्मद, केएस जीवन, मोहम्मद अनस और अरोकिया राजीव की रिले टीम ने तीन मिनट 03.28 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत जीता। जापान की टीम ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, एशियाई खेलों में दो पदक जीतने वाले दुती चंद महिलाओं की 200 मीटर रेस में 23.24 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

उनका सीजन का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है लेकिन वह विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं, जोकि 23.02 है।

दुती ने पदक जीतने के बाद कहा, “वास्तव में मैं बहुत खुश हूं। मैं 100 मीटर में पदक जीतने से चूक गई थीं लेकिन मैंने काफी प्रयास किया था। 200 मीटर में पदक जीतने को लेकर मैं ज्यादा आश्वस्त नहीं थी। मैंने सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और मैं इससे खुश हूं।”

महिलाओं की चक्का फेंक में नवजीत कौर 57.47 मी के थ्रो के साथ चौथे और कमलप्रीत कौर 55.59 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

This post was last modified on April 25, 2019 9:57 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022