एटीपी रैंकिंग : जोकोविक पहले स्थान पर कायम, फेडरर खिसके

Follow न्यूज्ड On  

मेड्रिड, 18 फरवरी (आईएएनएस)| सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने सोमवार को पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की जारी ताजा रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। पूर्व वल्र्ड नंबर-1 स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हालांकि एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। स्पेन के राफेल नडाल 8,320 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं।

शीर्ष 10 में दो बदलाव हुए हैं। जापान के केई निशिकोरी एक स्थान आगे बढ़ते हुए छठे स्थान पर आ गए हैं और उन्होंने फेडरर को सातवें स्थान पर पहुंचा दिया है।

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव, अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम आठवें और अमेरिका के जॉन इश्नेर नौवें तथा क्रोएशिया के मारिन सिलिक 10वें स्थान पर ही कायम हैं।

इटली के फाबियो फोगनिनि एक स्थान नीचे खिसकर 16वें स्थान पर आ गए हैं। रूस के डेनियल मेडवेडेव ने फाबियो का 15वां स्थान हासिल कर लिया है। इटली के ही मार्को चेचेहिनाटो एक स्थान आगे बढ़कर 17वें स्थान पर आ गए हैं जबकि स्पेन के रोबर्ट बाउतिस्ता अगुट को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

रविवार को रोर्टेडम ओपन का खिताब जीतने वाले फ्रांस के गेल मोनफिल्स 10 स्थान की छलांग के साथ 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका 27 स्थान आगे बढ़ते हुए 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022