फडणवीस, अजीत पवार ने किया शकुनी, दुर्योधन जैसा काम : कांग्रेस

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में शनिवार सुबह अप्रत्याशित रूप से अजीत पवार की मदद से भाजपा की सरकार बन जाने से कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना स्तब्ध है। कांग्रेस ने कहा किदेवेंद्र फड़णवीस व अजीत पवार ने शकुनी, दुर्योधन जैसा काम किया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “महाराष्ट्र में फड़णवीस और अजीत पवार ने शकुनी और दुर्योधन जैसा काम किया है। राज्य में लोकतंत्र की हत्या हुई है। लोकतंत्र के लिए यह काला दिन है।”

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के ताजा घटनाक्रमों पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से 10 सवाल पूछे हैं।

सुरजेवाला ने कहा, “भाजपा यह बताए कि जब उसने सरकार बनाने का दावा पेश किया, उस समय राज्यपाल को दिए गए समर्थन संबंधी पत्र पर कितने विधायकों ने हस्ताक्षर किए थे? राज्यपाल ने क्या उन हस्ताक्षरों का सत्यापन किया? और उन्होंने किस समय राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा की और उसे केंद्र सरकार ने कब स्वीकार किया?”

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी इस मसले पर कानून का सहारा भी लेने जा रही है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022