February 2021 Vrat & Tyohar: मौनी अमावस्या से बसंत पंचमी तक जानें फरवरी 2021 में आएंगे कौन से व्रत व त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Follow न्यूज्ड On  

February 2021 Vrat & Tyohar: पिछले वर्ष कोरोना के चलते सभी त्योहारों का रंग फीका पड़ गया था। लेकिन इस साल लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ अच्छा हो। साल 2021 के दूसरे महीने यानी फरवरी में कई व्रत और त्योहार पड़ने जा रहे हैं। हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है।

इस महीने मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का त्योहार 16 तारीख को मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, बसंत पंचमी का त्योहार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 16 फरवरी को पड़ रही है। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करने वालों को विद्या और बुद्धि का वरदान मिलता है।

फरवरी में जहां एक ओर गुप्त नवरात्रि 12 फरवरी से शुरू हो रहे हैं तो वहीं 16 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। जानिए फरवरी 2021 में कौन कौन से व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त पड़ने वाले हैं।

07 फरवरी: षट्तिला एकादशी

09 फरवरी: भौम प्रदोष व्रत

10 फरवरी: मासिक शिवरात्रि

11 फरवरी: मौनी अमावस्या

12 फरवरी: माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कुंभ संक्रांति

15 फरवरी: गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी

16 फरवरी: वसंत पंचमी

19 फरवरी: अचला सप्तमी, शिवाजी जयंती

20 फरवरी: भीष्म अष्टमी

21 फरवरी: माघ गुप्त नवरात्रि समापन

23 फरवरी: जया एकादशी

24 फरवरी: प्रदोष व्रत

26 फरवरी: हज़रत अली का जन्मदिन

27 फरवरी: माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती

शुभ मुहूर्त

षटतिला एकादशी पारणा मुहूर्त- 07:05:20 से 09:17:25 तक।
अवधि: 2 घंटे 12 मिनट

माघ अमावस्या मुहूर्त 2021

फरवरी 11, 2021 को 01:10:48 से अमावस्या आरम्भ।
फरवरी 12, 2021 को 00:37:12 पर अमावस्या समाप्त।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त 2021

सुबह 6 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 35 मिनट तक।
अवधि : 5 घंटे 36 मिनट तक।

जया एकादशी मुहूर्त

24 फरवरी को 06:51:55 से 09:09:00 तक।
अवधि : 2 घंटे 17 मिनट

माघ पूर्णिमा व्रत मुहूर्त 2021

फरवरी 26, 2021 को 15:51:46 से पूर्णिमा आरम्भ
फरवरी 27, 2021 को 13:48:45 पर पूर्णिमा समाप्त।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022