फेसबुक पर कोई आधिकारिक पेज नहीं हटाया गया : कांग्रेस

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| कांग्रेस ने कहा कि उसका कोई भी आधिकारिक फेसबुक पेज प्रभावित नहीं हुआ है और उसे सोशल मीडिया द्वारा हटाए गए पेज व खातों की सूची का इंतजार है।

इससे पहले फेसबुक ने सोमवार को घोषणा की कि उसने कांग्रेस के आईटी सेल से जुड़े लोगों से संबंधित 687 स्पैम फेसबुक पेज और खाते हटा दिए हैं।

कांग्रेस ने एक ट्वीट में कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है आईएनसी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) द्वारा संचालित कोई आधिकारिक पेज नहीं हटाया गया है। हमारे सत्यापित कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित सभी पेज अप्रभावित हैं। हमें फेसबुक की ओर से हटाए गए पेजों/खातों की सूची मिलने का इंतजार है।”

इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि पार्टी को इन पेजों/खातों की सत्यता की जांच करने की जरूरत है कि क्या फेसबुक पेज हमसे जुड़े हैं।

उन्होंने कहा, “शायद पेज हमसे जुड़े न हों और हो सकता है कि खबर सही न हो।”

फेसबुक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल से जुड़े लोगों से संबंधित स्पैम फेसबुक पेजों और खातों द्वारा फेसबुक पर विज्ञापन के लिए करीब 27 लाख रुपये खर्च किए गए थे। पहला विज्ञापन अगस्त 2014 में चलाया गया था और हालिया विज्ञापन मार्च 2019 में चलाया गया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022