फिनलैंड की साना मारिन बनेंगी दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री

Follow न्यूज्ड On  

हेलसिकी | साना मारिन दुनिया की सबसे कम उम्र प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। 34 वर्षीय मारिन फिनलैंड में महिलानीत गठबंधन सरकार की प्रमुख चुनी गई हैं। मारिन फिलहाल यातायात व संचार मंत्री हैं। उन्होंने 37 वर्षीय अपने प्रतिद्वंदी एंटी लिंडमेन पर 32-29 के मतों के फासले से रविवार को जीत दर्ज की। लिंडमेन सोशल डेमोक्रेटिक संसदीय समूह के चेयरमैन हैं।

बीबीसी की रपट के अनुसार, उनकी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए चुना। इससे पहले एंटी रिने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

रिने ने डाक संबंधी हड़ताल को संभालने के मामले में गठबंधन सदस्यों के बीच विश्वास खोने पर अपना इस्तीफा दिया था।

संभावना है कि वह इस सप्ताह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी और महिलाओं की अध्यक्षता वाली मध्य-वाम गठबंधन की पांच पार्टियां की अगुवाई करेंगी।

रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए मारिन ने कहा, “हमें विश्वास बहाली के लिए काफी काम करना है। मैंने कभी भी अपनी उम्र या लैंगिक पहचान के बारे में नहीं सोचा। मैं कुछ वजह से राजनीति में आई और उन चीजों के लिए हमें विश्वास जीतना होगा।” मारिन फिनलैंड की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी।

This post was last modified on December 10, 2019 10:27 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022