फिर साथ आए गिगी हदीद और जायन मलिक

Follow न्यूज्ड On  

न्यूयॉर्क, 13 जनवरी (आईएएनएस)| मॉडल गिगी हदीद और गायक जायन मलिक अलगाव के बाद एक बार फिर से रिलेशनशिप में आ गए हैं। डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों ने नवंबर 2018 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। ऐसे में गिगी और जैन एक साथ आकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
 

इस जोड़ी को शनिवार रात को न्यूयॉर्क के मेडिटेरेनियन-इटालियन होटल में जायन का जन्मदिन मनाते देखा गया। इस दौरान गिगी की बहन बेला हदीद और उनकी मां योलांडा हदीद और गायिका दुआ लीपा भी वहां मौजूद थे।

गिगी और जायन को पहली बार एक साथ नवंबर 2015 में एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखा गया था। तब पॉप स्टार ने पेरी एडवर्ड्स के साथ और गिगी ने जो जोनास के साथ अपने रिश्ते को खत्म किया था।

इस जोड़ी ने साथ आने के बाद मार्च 2018 में पहली बार अपने ब्रेकअप के बारे में घोषणा की थी, लेकिन फिर वे साथ भी आ गए थे।

वहीं नवंबर में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे और जनवरी 2019 में दोनों ने एक बार फिर से अलग होने की पुष्टि की थी।

हालांकि बीते दिसंबर से उनके साथ होने की अफवाहों ने फिर से जोर तब पकड़ा, जब गिगी ने जायन की मां की बताई एक विधि के अनुसार खाना बनाया था और उस पोस्ट में जायन की मां को टैग भी किया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022