Flipkart ने शुरू की नई सर्विस! अब हिंदी और अंग्रेजी में बोलकर कर पाएंगे खरीददारी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने गुरुवार को अपने प्लेटफॉर्म पर वॉयस सर्च फीचर की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। ऐसे में अब यूजर Flipkart पर बोलकर सामानों की खरीददारी कर पाएंगे। Flipkart का नया वॉयस सर्च फीचर फिलहाल दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि वॉयस सर्च फीचर की लॉन्चिंग से छोटे शहरों के ग्राहकों को खरीददारी में आसानी हो जाएगी। साथ ही नये फीचर के आने के बाद Amazon को जोरदार टक्कर मिलने की संभावना है।

Amazon ने पेश किया था वॉयस सर्च ऑप्शन

बता दें कि Amazon ने पिछले साल मार्च में अपने एंड्राइड ऐप प्लेटफॉर्म के लिए Alexa पॉवर्ड वॉयस सर्च ऑप्शन पेश किया था। Flipkart के मुताबिक भारत में नये इंटरनेट यूजर के लिए यह फीचर काफी मददगार साबित होगा। इससे यूजर सटीक प्रोडक्ट को समय पर सर्च कर पाएंगे। Flipkart ने एक रिसर्च के हवाले से दावा किया है कि वॉयस सर्च फीचर के मुकाबले अंग्रेजी में टाइपिंग करके किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन सर्च करना तीन गुना तेज होता है। वहीं हिंदी में टाइपिंग के मुकाबले वॉयस सर्च 5 गुना तेज होता है।

कैसे Flipkart वॉस सर्च का करें इस्तेमाल

Flipkart मोबाइल ऐप या फिर ऑफिशियल साइट पर वॉयस सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक माइक्रोफोन आइकन के तौर पर उपलब्ध रहेगा। जब आप सर्च ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो वॉयस सर्च ऑप्शन नजर आएगा। इस फीचर के इस्तेमाल से 80 कैटेगरी के 150 मिलियन प्रोडक्ट को सर्च किया जा सकेगा।

Flipkart ने कहा कि बीते माह जनवरी से Flipkart वॉयस सर्च फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। इस नये फीचर का सपोर्ट मिलिटेड एंड्राइड डिवाइस में मिलेगा। डेस्कटॉप वर्जन के लिए Flipkart वॉयस सर्च ऑप्शन उपलब्ध नहीं रहेगा। Flipkart की तरफ से ऑटोमेटिक स्पीच रिकग्निशन, नेचुरल लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग, टेक्स्ट टू टेक्स्ट स्पीच का सपोर्ट दिया जा सकता है।

Share
Published by

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022