फोर्ब्स की सूची में कोहली इकलौते भारतीय खिलाड़ी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष-100 में शामिल इकलौते भारतीय और इकलौते क्रिकेटर हैं।

कोहली ने बीते साल में कुल 2.6 करोड़ डालर कमाई की जिसमें से 2.4 करोड़ डालर करार से कमाए हैं और बाकी के दो करोड़ डालर वेतन से कमाएं हैं।

कोहली ने इस साल इस सूची में 30 स्थान की छलांग लगाई है और अब वह 66वें स्थान पर आ गए हैं। 2019 में भी वह इस सूची में शीर्ष-100 में शामिल इकलौते भारतीय थे।

इस सूची में स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने बीते साल में लगभग 10.63 करोड़ डालर की कमाई की है। इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने पुतर्गाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा है।

फेडरर से पीछे रोनाल्डो हैं जिन्होंने 10.5 करोड़ जाल की कमाई की है। फुटबाल मैदान पर रोनाल्डो को प्रतिद्वंद्वी अर्जेटीना के लियोनेल मेसी तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने पिछले 12 महीनों में 10.4 करोड़ डालर की कमाई की है। ब्राजील के नेमार चौथे स्थान पर हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022