बिहार चुनाव से पहले JDU को लगा झटका, तीन नेताओं ने थामा RJD का दामन

Follow न्यूज्ड On  

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू ) के पूर्व एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी ने आज अपनी पार्टी का साथ छोड़ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का हाथ थाम लिया है। वहीं जदयू के पूर्व विधायक रामनरेश सिंह की बेटी शगुन सिंह भी आरजेडी में शामिल हो गई। इसके साथ ही पूर्व एडीजी अशोक गुप्ता ने भी आरजेडी के साथ आकर विधानसभा चुनाव में जाने का फैसला ले लिया है। आरजेडी के के सर्वेसर्वा तेजस्वी यादव ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री वृषण पटेल, पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह भी मौजूद रहे। आरजेडी नेता वृषण पटेल ने कहा कि लालू यादव की कमी को तेजस्वी यादव पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार लोगों को ठग रही है। इससे जनता ने अब फैसला किया है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी होंगे। वही आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को अब आरजेडी में अपना भविष्य नजर आने लगा है।

वे आरजेडी को सम्मानित कर रहे हैं और RJD उन्हें सम्मानित कर रही है। लालू यादव ने गरीबों का उत्थान किया है, और वो सभी इस बात से वाकिफ हैं।

इकबाल ने इसी साल फरवरी में रांची जाकर रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद से मुलाकात की थी। तभी से ये कयास लगाये जा रहे थे कि वे राजद में शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा था कि लालू से मेरा व्यक्तिगत रिश्ता है।

इसलिए मैं उनसे सिर्फ मुलाकात करने आया हूं। पिछले महीने ही जावेद का विधान परिषद कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद 8 जून को उन्होंने जदयू की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इस मौके पर आरजेडी नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि जब जाबेद इकबाल अंसारी जेडीयू में थे तो मुझपर भी ऊंगली उठी थी। वैचारिक लड़ाई चलती रही है, लेकिन उसका कुछ असर नहीं पड़ता,कुछ लोग समाज मे भेदभाव करते हैं तो कुछ नहीं करते हैं।

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022