उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ पीजीआई में कराए गए भर्ती

Follow न्यूज्ड On  

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लखनऊ में माल एवेन्यू में निवास कर रहे कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था। कल उनकी जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज उनको भर्ती कराया गया है।

संजय गांधी पीजीआई में वह फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में अपना इलाज करा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक फिलहाल उनको कोई विशेष परेशानी नहीं है। कल्याण सिंह के पोते और यूपी सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने बताया उन्हें भर्ती करा दिया गया है। लेकिन उन्हें कोई खास दिक्कत नहीं है।

आपको बता दें कि रविवार तक यूपी में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 312414 हो चुकी है। इनमें से 239485 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक्टिव मरीजों की संख्या प्रदेश में 68122 है। जबकि 4429 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 75 लाख टेस्ट का आंकड़ा पार कर लिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को लखनऊ में 847, कानपुर में 338, प्रयागराज 370, गोरखपुर 234, गाजियाबाद 267, वाराणसी 224, नोएडा 186, बरेली 158, मुरादाबाद 85, मेरठ 233, अलीगढ़ 168, सहारनपुर 114, झांसी 116, देवरिया 102, बाराबंकी 78, बलिया 78, अयोध्या 60, शाहजहांपुर 97, जौनपुर 60 समेत कुल 6239 मरीज मिले हैं। रविवार को कुल 80 मरीजों की मौत हो गई।

यूपी समेत पूरे भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहै है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश 75 लाख से अधिक नमूने जांचने वाला पहला राज्य बन गया है। इस समय प्रदेश में 68122 एक्टिव मरीजों में से 36329 होम आइसोलेशन में हैं।

This post was last modified on September 14, 2020 5:20 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022