फ्रांस में 1 दिन में दर्ज हुए रिकॉर्ड 58,046 कोविड-19 के मामले

Follow न्यूज्ड On  

पेरिस, 6 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस में प्रतिदिन सामने आ रहे कोरोनावायरस संक्रमण की संख्या में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 58,046 वृद्धि देखी गई। यह जानकारी देश के स्वास्थ्य महानिदेशक जेरोम सॉलोमन ने गुरुवार को दी। पिछला रिकॉर्ड 2 नवंबर को 52,518 का था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सॉलोमन ने संवाददाताओं को बताया कि फ्रांस में महामारी शुरू होने के बाद से फ्रांस में 16 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

कुल 39,037 रोगियों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है, जिनमें से 363 ने पिछले 24 घंटों में दम तोड़ा।

एक दिन में अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगभग 3,000 बढ़ गई है। सॉलोमन के अनुसार, 447 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

सॉलोमन ने कहा कि चार में से एक मरीज को लाइफ सपोर्ट की जरूरत है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, महामारी की स्थिति गंभीर है। दूसरी लहर क्रूर है और तेजी से फैलती है। यह पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा, महामारी का विकास हमारी स्वास्थ्य प्रणाली के लिए खतरनाक हो रहा है। प्रत्येक दिन मायने रखता है। हमें एक साथ इस महामारी के चेन को तोड़ना होगा।

फ्रांस की 6.7 करोड़ आबादी 30 अक्टूबर से दूसरे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का सामना कर रही है। यह दिसंबर तक चलने वाला है।

–आईएएनएस

एमएनएस-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022